जंगल से नाबालिग की सिर कटी लाश मिली, दुष्कर्म की आशंका

खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग पर कांकी नाला के पास जंगल से कुचाई पुलिस ने नाबालिग लड़की की सिर कटी लाश बरामद की है.
सरायकेला : खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग पर कांकी नाला के पास जंगल से कुचाई पुलिस ने नाबालिग लड़की की सिर कटी लाश बरामद की है. नाबालिग की गर्दन काट कर हत्या की गयी है. वहीं पहचान छिपाने के लिए सिर गायब कर दिया गया है. शुक्रवार को जंगल में लकड़ी चुनने गये लोगों ने लाश को देखा. इसकी जानकारी पुलिस को दी. कुचाई पुलिस ने कांकी नाला से करीब आधा किमी दूर घने जंगल में पहुंच कर लाश को बरामद किया.
दलभंगा ओपी प्रभारी ओपी रजक के नेतृत्व में आस पास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, परंतु नाबालिक का सिर नहीं मिला. दलभंगा ओपी प्रभारी ओपी रजक ने प्रथम दृष्टया नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी मिल सकेगी. पुलिस ने आस पास के लोगों को बुला कर लाश की पहचान कराने का प्रयास किया, परंतु लाश की पहचान नहीं हो सकी. नाबालिग ने लाल रंग की सलवार पहनी है. दलभंगा ओपी प्रभारी ओपी रजक ने बताया किपुलिस हर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










