Seraikela Kharsawan News : राजनगर : दो बाइक में भिड़ंत, 5 घायल

Updated:
विज्ञापन

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बाघरायसाई के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन

राजनगर. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बाघरायसाई गांव के पास शनिवार शाम करीब चार बजे दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इसमें पांच युवक घायल हो गये. घायलों में एक की स्थिति गंभीर है. पुलिस ने सभी घायलों को अपनी गाड़ी से राजनगर सीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, सरायकेला थाना के दिगारसाई निवासी मुकेश सरदार (27) एवं गुरबा सरदार (26) मोटरसाइकिल से पोटका प्रखंड के टांगरसाई मेला देखने जा रहे थे. इसी दौरान बाघरायसाई के पास उसी गांव के अनिल मुर्मू (29) अपने दो साथियों के साथ बाइक से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे. तभी पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद अनिल मुर्मू सड़क पर गिर गये. उनके सिर, चेहरे तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola