Seraikela Kharsawan News : एल एक्स शूटर ने यूथ क्लब तिलोपदा को हराया

Published by : AKASH Updated At : 22 Jan 2026 11:14 PM

विज्ञापन

खरसावां : दो दिवसीय नेताजी कप नॉकआउट फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन

खरसावां.

खरसावां के गोंदपुर में मां आकर्षणी खेल विकास समिति के तत्वावधान में गुरुवार से दो दिवसीय नेताजी कप नॉक आउट फुटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, डीएसए के सचिव मो दिलदार व पिनाकी रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रथम मैच में एल एक्स शूटर ने यूथ क्लब तिलोपदा को 3-0 से पराजित किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मंगल सोय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य खेल व खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करने के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को खेल के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करना है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया. मौके पर नेताजी की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया गया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव शंकर हेंब्रम, सचिव रविंद्र नाथ राय, ग्राम प्रधान मंटू राय, मो दिलदार, पिनाकी रंजन किशोर कैवर्त, घासिया होनहागा, दुर्गा हेंब्रम, संजय जोंको समेत अन्य उपस्थित थे.

कुचाई : फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी बड़ासेगोई

खरसावां.

खरसावां के रुगुडीह में गुरुवार को लुपुंगबेड़ा में सोनाली टुसू मेला का आयोजन हुआ. विभिन्न गांवों से आये चौड़ल को प्रदर्शित करते हुए क्षेत्र के सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित किया गया. मेला में पड़ोसी जिला खूंटी व रांची से भी पहुंचे लोगों ने चौड़ल को प्रदर्शित किया. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने रावो (बुरुडीह), पियाकुली (तमाड़) व बांडी (कुचाई) के चौड़ल को पुरस्कृत किया. मौके पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में घीरुपानी को हराकर बड़ा सेगोई की टीम विजेता बनी. विजेता को 18 हजार व उप विजेता को 11 हजार रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया. मौके पर केपी सेठ सोय, लखीराम मुंडा, मदन मुंडा, दिनेश महतो, राहुल दास, विषकंठ प्रधान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola