सरायकेला के कुचाई में रक्त दान शिविर आयोजित, लोगों ने किया 60 यूनिट ब्लड डोनेट 

Updated:
विज्ञापन
blood donation

कुचाई में रक्त दान शिविर आयोजित

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. पहली बार रक्तदान करने पहुंचे युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के लिये जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित की जा रही है. बुधवार को कुचाई प्रखंड सभागार में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. 

रक्त देने वालों का किया गया सम्मान 

शिविर में रक्त दान करने वालों को प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. शिविर में पहुंचे बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुजीत कुमार मुर्मू, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, प्रमुख गुड्डी देवी, जिप सदस्य काली जिन्गी हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा समेत अन्य लोगों ने रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाते हुए रक्त दान के लिए प्रेरित किया. 

इन लोगों ने कही ये बात

बीडीओ साधु चरण देवगम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और इससे अनमोल जीवन बचते हैं. उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में रक्तदान के प्रति लोगों में जागरुकता आयी है. जिप सदस्य जिन्ही हेंब्रम ने जिला प्रशासन की इस पहल का सराहना की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि रक्त दान कर हम दूसरों का जीवन बचा सकते है. उन्होंने आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कही. 

पहली बार रक्तदान करने पहुंचे युवाओं में भी दिखा उत्साह

शिविर में ऐसे भी युवा थे, जो पहली बार रक्त दान करने आए थे. इनमें खासा उत्साह देखा गया. रक्त संग्रह करने में सरायकेला ब्लड बैंक के अधिकारी व डॉक्टरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मालूम हो कि सदर अस्पताल सरायकेला में ब्लड की कमी को देखते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जिले के सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित आयोजित की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव और सरायकेला एसपी से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola