खरसावां के स्कूलों में विद्यार्थियों को मिली ओड़िया भाषा की मुफ्त किताबें

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News

राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां में शिक्षकों के जरीये विद्यार्थियों को ओड़िया भाषा की पुस्तक उपलब्ध कराते उत्कल सम्मिलनी के पदाधिकारी

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां के स्कूलों में ओड़िया भाषा पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें दी गईं. लंबे समय से फोटोकॉपी से पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब नई पुस्तकों से पढ़ने की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां और उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में छात्र-छात्राओं को ओड़िया भाषा की किताबें बांटी गईं. बच्चों को कक्षा 9वीं और 10वीं की ओड़िया साहित्य, कहानी और एकांकी विषय की पुस्तकें मुफ्त में दी गईं. मातृभाषा की किताबें मिलने से बच्चों में खुशी देखी गई. इस दौरान उत्कल सम्मिलनी के जिलाध्यक्ष सुमंत चंद्र मोहंती, जिला सचिव अजय प्रधान, जिला पर्यवेक्षक सुशील कुमार षाडंगी, जिला कोषाध्यक्ष सपन मंडल और ओड़िया शिक्षकों ने मिलकर किताबों का वितरण किया. 

पुरानी किताबों से फोटो कॉपी कर पढ़ाई करते थे विद्यार्थी

बताया गया कि वर्ष 1998 से तत्कालीन बिहार और वर्तमान झारखंड में ओड़िया भाषा साहित्य, कहानी और एकांकी की ये पुस्तकें पाठ्यक्रम में शामिल हैं. फिर भी अभी झारखंड और ओडिशा में ये किताबें आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं. इसके कारण छात्र-छात्राओं को फोटो कॉपी से पढ़ाई करनी पड़ती थी. बच्चों की इस परेशानी को देखते हुए झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और ओड़िया समाजसेवी डॉ. दिनेश कुमार षाडंगी, उत्कल सम्मेलन पूर्वी सिंहभूम के सदस्य मनोरंजन गिरी, मनोज कुमार विहरा, लक्ष्मण चंद्र गिरी और अन्य समाजसेवियों के सहयोग से इन पुस्तकों को दोबारा छपवाया गया. अब इन किताबों को झारखंड के अलग-अलग उच्च विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच मुफ्त में बांटा जा रहा है. 

सभी ओड़िया विद्यार्थियों को मिलेगी पुस्तक

उत्कल सम्मिलनी के जिला पर्यवेक्षक सुशील षाडंगी ने बताया कि किताबें उपलब्ध होने के बाद अब विद्यार्थियों को ओड़िया भाषा साहित्य, कहानी और एकांकी विषय की पढ़ाई के लिए फोटोकॉपी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में सरायकेला-खरसावां जिले के अन्य स्कूलों में भी किताबों का वितरण किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola