ePaper

Kharsawan News: लोहरदगा की महिला खरसावां में बच्चों के साथ कुआं में कूदी, 3 बच्चों की हो गई मौत

Updated at : 19 Feb 2024 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
Kharsawan News: लोहरदगा की महिला खरसावां में बच्चों के साथ कुआं में कूदी, 3 बच्चों की हो गई मौत

Kharsawan News|खरसावां में पति के साथ मामूली कहा-सुनी की वजह से एक महिला ने तीन बच्चों के साथ कुआं में छलांग लगा दी.

विज्ञापन

Kharsawan News|खरसावां, शचिंद्र कुमार दास : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में पति के साथ मामूली कहा-सुनी (तू-तू-मैं-मैं) की वजह से एक महिला ने तीन बच्चों के साथ कुआं में छलांग लगा दी. 20 फीट से अधिक गहरे कुआं में कूदने वाली महिला को तो लोगों ने बचा लिया, लेकिन तीनों बच्चों की मौत हो गई.

लोहरदगा के कुड़ू का रहने वाला है अशोक भगत

घटना खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती की है. जानकारी के अनुसार, लोहरदगा जिले के कुड़ू के अशोक महतो अपनी पत्नी पूजा देवी व तीन बच्चों के साथ खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती में किराये के मकान में रहते हैं. शनिवार (17 फरवरी) को किसी बात पर पति-पत्नी में कहा-सुनी हो गई. दोनों में सुलह भी हो गई, लेकिन रविवार (18 फरवरी) की सुबह अशोक महतो काम से रांची चला गया.

Also Read : झारखंड: महिला की संदिग्ध मौत मामले में पति हिरासत में, हत्या की आशंका, मृतका के पिता का ये है गंभीर आरोप

सुबह 10 से 11 बजे के बीच कुआं में कूदी पूजा देवी

इसी दौरान सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच पूजा देवी (30) ने अपनी दो बेटी कोमल कुमारी (9) व अनन्या महतो (5) तथा बेटा आर्यन महतो (2) के साथ कुआं में छलांग लगा दी. कुआं में पानी ज्यादा था. इसलिए तीनों बच्चों की मौत हो गई.

बारी-बारी से बच्चों के शव निकाले गए

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी थाना प्रभारी हरेंद्र पाठक दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर पहले पूजा देवी को कुआं से बाहर निकाला गया. इसके बाद तीनों बच्चों के शव बारी-बारी से निकाले गए. तब तक कुआं के पास भारी भीड़ जमा हो गई.

Also Read : सरायकेला : CRPF जवान ने की आत्महत्या, अपने ही एके 47 हथियार से मार ली गोली

शनिवार को पुलिस ने दंपती में कराया था सुलह

जानकारी के अनुसार, शनिवार को अशोक महतो तथा उसकी पत्नी पूजा देवी के बीच जमकर कहा-सुनी हुई थी. खरसावां थाना में पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी के बीच सुलह कराई गई थी. शनिवार देर शाम तक सब कुछ सामान्य हो गया था. इसके अगले दिन महिला ने बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई. हालांकि, वह खुद बच गई.

तीनों बच्चों के शवों को कुआं से निकाल लिया गया है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. कुआं से महिला का रेस्क्यू कर लिया गया है. फिलहाल महिला कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हरेंद्र पाठक, थाना प्रभारी, खरसावां
तीन शव निकालने में लगे दो घंटे

कुआं से तीन शव निकालने में करीब दो घंटे लग गए. सबसे पहले पहले आर्यन महतो (2) का शव शाम 4:40 बजे निकाला गया. इसके बाद 5:30 बजे अनन्या महतो (5) और 5:54 बजे कोमल कुमारी (9) के शव को कुआं से निकाला गया. पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया.

महिला को कुआं से निकालकर भेजा अस्पताल

रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे महिला पूजा देवी (30) को कुआं से बाहर निकाला गया. पूजा को तत्काल अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि वह स्तब्ध हो गयी है. न कुछ बोल पा रही है, न ही रो रही है.

Also Read : सरायकेला थाना हाजत में नाबालिग ने बेल्ट के सहारे लगाई फांसी, एसपी ने थाना प्रभारी को किया निलंबित

पति को फोन पर दी गयी घटना की सूचना

इस घटना की जानकारी अशोक महतो को नहीं थी. कुआं से तीनों बच्चों का शव निकाले जाने के बाद पुलिस ने फोन पर उसे मामले की जानकारी दी. घटना के बारे में सुनकर वह सन्न रह गया. कहा कि देर रात तक खरसावां लौटने रहा है.

घूम-घूमकर पशुओं का उपचार करता है अशोक महतो

लौहरदगा के कुड़ू निवासी अशोक महतो पिछले एक दशक से खरसावां में रह रहा है. इस दौरान वह कई अलग-अलग जगहों पर किराए के मकान में रहा. कुम्हारसाही के इस मकान में चार-पांच माह से रह रहा है. अशोक महतो गांवों घूम-घूमकर गाय-बैल व अन्य पशुओं का उपचार करता है. पहले वह बायफ में काम करता था.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola