Seraikela Kharsawan News : विकास कार्यों की धीमी गति पर बिफरे सांसद

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : विकास कार्यों की धीमी गति पर बिफरे सांसद

सरायकेला. कुचाई को दी लाइब्रेरी की सौगात, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध होंगी पुस्तकें

विज्ञापन

खरसावां. खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर खरसावां पहुंचे. उन्होंने सरायकेला परिसदन में सरकारी विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर जमकर क्लास लगायी.

सांसद ने बैठक में पीएचइडी, आरइओ, बिजली, शिक्षा और गव्य विकास विभाग की कार्यशैली पर असंतोष जताया. विशेष रूप से जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों में अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए.

जलापूर्ति योजना:

खरसावां जलापूर्ति योजना में देरी और गोंडामारा व कुचाई के मरांगहातु जैसी योजनाओं का लाभ जनता तक न पहुंचने पर सांसद ने चिंता जतायी.

सड़क और बिजली:

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में विलंब पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्य में तेजी लाने को कहा. साथ ही बिजली विभाग को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.

सांसद कालीचरण मुंडा कुचाई प्रखंड सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने मानकी-मुंडा और ग्राम प्रधानों के साथ सीधा संवाद किया. ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद सांसद ने कुचाई में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक अत्याधुनिक पुस्तकालय भवन का निर्माण कराया जाएगा. इस लाइब्रेरी में कंप्यूटर की सुविधा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हर प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध होंगी.घोषणा के तुरंत बाद सांसद ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया. कहा कि लंबित योजनाओं को पूरा करने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सांसद ने मनरेगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी किया. कार्य में देरी देख उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फटकार लगायी. इसके बाद खरसावां में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की. मौके पर राज बागची, जगबंधु महतो, कोंदो कुंभकार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola