Seraikela Kharsawan News : शादी के 10वें दिन युवक ने जंगल में लगायी फांसी, मौत

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : शादी के 10वें दिन युवक ने जंगल में लगायी फांसी, मौत

खरसावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू

विज्ञापन

खरसावां.

खरसावां थाना क्षेत्र के कोतुआलबादी गांव में 21 वर्षीय रामसिंह सोय ने घर के पास जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है. परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब चार बजे रामसिंह सोय घर से यह कहकर निकला था कि वह शौच के लिए जा रहा है. दो-ढाई घंटे बाद भी वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई. खोजबीन शुरू की, तो पास के जंगल में एक पेड़ पर गमछे के फंदे से उसका शव लटकता पाया. सूचना पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, एसआई प्रकाश कुमार और श्यामबाबू राठौर दल-बल के साथ पहुंचे. पुलिस प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है.

नयी नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल:

बताया जा रहा है कि रामसिंह सोय की शादी महज दस दिन पहले हुई थी. घर में अभी शादी की खुशियां और रस्में पूरी भी नहीं हुई थीं कि इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया. मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola