Seraikela Kharsawan News : गुरुजी ने शोषितों के लिए आजीवन संघर्ष किया : गणेश महाली
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

राजनगर. शिबू सोरेन व शहीद सुनील महतो की जयंती मनी, गणेश महाली बोले
विज्ञापन
राजनगर.
झामुमो प्रखंड कमेटी ने राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन एवं शहीद सुनील महतो की जयंती श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने की. उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. समारोह के बाद समाजसेवा के उद्देश्य से गरीब-असहाय लोगों में 100 कंबल वितरित किये गये. झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आदिवासी, मूलवासी, गरीब व शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया. उनका सपना था कि झारखंड का हर गरीब सम्मानपूर्वक जिए. शहीद सुनील महतो ने राज्य आंदोलन को नयी दिशा दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत कर गुरुजी के सपनों को साकार करने की अपील की. इस अवसर पर बिशु हेम्ब्रम, दशमत मार्डी, दुर्गालाल मुर्मू, रामसिंह हेम्ब्रम, भक्तू मार्डी, शेखर महाकुड़, दिलीप महतो, रिंकु राउत, धीरेन बास्के, तपस बिसोई, उदित महतो, शांति महतो, संजय हांसदा, राखाल प्रधान, सुधीर सोरेन, ठाकुरा मुर्मू, सीताराम हांसदा, चतुर हेम्ब्रम, सिबिल देवगम, हाड़ीराम महतो, सिदो मुर्मू, धानू टुडू उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










