Seraikela Kharsawan News : नये पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करें

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : नये पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करें

राजनगर. झामुमो प्रखंड कमेटी ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का किया स्वागत

विज्ञापन

राजनगर. झामुमो प्रखंड कमेटी ने बुधवार को राजनगर बाजार स्थित सिदो-कान्हू चौक के समीप नव मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने की. संचालन प्रखंड सचिव सुबल महतो ने किया. मुख्य अतिथि झामुमो के केन्द्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम उपस्थित रहे. मौके पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू उर्फ डब्बा सोरेन, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू, महिला मोर्चा की संगठन सचिव सुमित्रा मार्डी, सह सचिव रसमनी हांसदा, जिला संगठन सचिव घासीराम सोरेन, व्यावसायिक मोर्चा के कोषाध्यक्ष रिंकु राउत, युवा मोर्चा के संगठन सचिव संजय हांसदा, साहित्य एवं संस्कृति मोर्चा के संगठन सचिव सिबिल देवगम, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सरोज कुमार गोप व सह सचिव अनंत साहु, युवा मोर्चा के सह सचिव विश्वनाथ मुर्मू शामिल रहे.

मुख्य अतिथि ने कहा कि यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की जिम्मेदारी है. आप सब पर भरोसा है कि आगामी चुनाव में पूरी निष्ठा से पार्टी को मजबूती देंगे.

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू उर्फ डब्बा सोरेन ने कहा कि कि पद केवल उपाधि नहीं, यह जनता के बीच जाकर काम करने की प्रेरणा है. युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संदेश को लेकर हमें जनसेवा के कार्य में आज से जुट जाना है.

बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू ने कहा कि वह संगठन को बौद्धिक स्तर पर मजबूत कर गांव-गांव तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विचारधारा पहुंचाने का काम करेंगे. महिला मोर्चा की सुमित्रा मार्डी, घासीराम सोरेन और रिंकु राउत ने अपने विचार रखे. इस अवसर पर उपाध्यक्ष भक्तू मार्डी, शेखर महाकुड़, धानु टुडू, दिलीप कुमार महतो, सुनाराम मार्डी, सीताराम हांसदा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola