सरायकेला में जंगली हाथी का कहर, 50 साल के व्यक्ति को पटककर मार डाला

Updated:
विज्ञापन
elephant attack

जंगली हाथी

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला में जंगली हाथी के लगातार हमलों से दहशत का माहौल है. रविवार शाम कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में हाथी ने 50 साल के व्यक्ति को पटककर मार डाला. शव के साथ कुकड़ू-नीमडीह सड़क मार्ग पर बैठे ग्रामीण, हाथी से स्थाई समाधान की कर रहे हैं मांग. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल रेंज के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते रविवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक घटना में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को पटककर मार डाला. इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुकड़ू गांव निवासी मुनि राम गोराई (50 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना कुकड़ू प्रखंड के निचे क्षेत्र के पास हुई, जहां जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

कार्रवाई की मांग 

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथी लगातार अलग-अलग गांवों में घूमकर उत्पात मचा रहा है. ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है और लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि हाथी को जल्द से जल्द जंगल की ओर खदेड़ा जाए और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, जिससे कि ऐसी घटनाएं फिर न हो. वहीं, प्रशासन और वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

23 दिनों के अंदर इन लोगों की गई जान

23 दिनों के अंदर हाथी ने और एक की जान ले ली हैं. बीते 11 अप्रेल को कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में हाथी ने राधा तांती को कुचल कर मार डाला था. 25 अप्रैल ईचागढ़ के हाड़ात में मां चाइना देवी व उसकी बेटी अमिता कुमारी को कुचल कर मार डाला और आज 4 मई को कुकड़ू में कुकड़ू गांव निवासी मुनि राम गोराई (50 वर्ष) को पटककर मार डाला. 

पिछले साल भी दो की गई थी जान 

साल 2026 में अब तक हाथी के हमलों में चार लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें दो कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र और दो ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में हुई है. 2025 में भी दो लोगों की जान गई थी. पिछले साल 7 जून 2025 को नीमडीह के आंडा गांव निवासी कुंती देवी और 9 दिसंबर 2025 को कुकड़ु के लेटेमदा गांव निवासी गौरांग महतो की हाथी ने जान ले ली थी.

यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola