Seraikela Kharsawan News : भीमखंदा की बोंगबोंगा नदी में डूबने से धनबाद के बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : भीमखंदा की बोंगबोंगा नदी में डूबने से धनबाद के बच्चे की मौत

बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे परिजन

विज्ञापन

राजनगर.

राजनगर थाना क्षेत्र के धार्मिक व पर्यटन स्थल भीमखंदा स्थित बोंगबोंगा में नदी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की जान चली गयी. मृतक की पहचान सत्यम दोसांधी (4 वर्ष), पिता पप्पू दोसांधी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से छतूटांड (धनबाद) का रहने वाला था. घटना शनिवार की है.

जानकारी के अनुसार, सत्यम पिछले एक महीने से अपनी मां गुंजा देवी के साथ राजनगर प्रखंड की गम्हरिया पंचायत में सोलगाड़िया स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था. शनिवार को वह अपनी मां, नाना-नानी और अन्य परिजनों के साथ भीमखंदा शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने आया था. परिवार के सभी सदस्य पूजा-पाठ में व्यस्त थे, तब सत्यम अन्य बच्चों के साथ मंदिर परिसर के पास बोंगबोंगा नदी के किनारे खेल रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेलते-खेलते बच्चे उस सीढ़ी के पास पहुंच गये जहां से श्रद्धालु नदी का जल उठाते हैं. इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से सत्यम गहरे पानी में चला गया. साथ खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर परिजन तुरंत पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला. परिजन आनन-फानन में उसे लेकर राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.

अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम सोरेन ने बताया कि बच्चे के फेफड़ों में अत्यधिक पानी भर जाने से मौत हो गयी. घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा है. मां का रो-रोकर बुरा हाल है. धनबाद में रह रहे पिता को हादसे की सूचना दी गयी है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola