चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की हुई मांग
ज्ञापन सौंपते लोग
आदिवासी हो समाज महासभा ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई को ज्ञापन सौंपकर चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है.
खरसावां : खरसावां चौक में पारंपरिक पत्थर गाड़ी के साथ लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग तेज हो गई है. इसको लेकर आदिवासी 'हो' समाज महासभा, पोड़ाहाट (चक्रधरपुर) की अनुमंडल और प्रखंड समिति ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.
आपके शहर में
खरसावां चौक को बनाने की मांग
समिति ने चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोडदा पुल के आगे स्थित खरसावां चौक में लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए आवश्यक स्वीकृति देने की मांग की है.
ज्ञापन में कहा गया है कि आदिवासी 'हो' समाज महासभा की अनुमंडल समिति, प्रखंड समिति, आदिवासी मित्रमंडल, मानकी-मुंडा संघ अंचल समिति और चक्रधरपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है.
निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग
समिति ने विधायक से स्थल पर निर्माण कार्य के लिए जल्द स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया है, ताकि प्रतिमा स्थापना का कार्य शुरू किया जा सके.
ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीराम सामड़, मुचिया सामड़, सुनिता चांपिया, रौशन हांसदा, जशमती बोदरा, डांसर बोदरा और मालती हेंब्रम समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए