15 अगस्त की तैयारी पूरी, बिरसा स्टेडियम में कैसा होगा समारोह? फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी झलक

Updated:
विज्ञापन

अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते उपायुक्त और एसपी

सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. डीसी और एसपी ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

सरायकेला. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. गुरुवार को समारोह के पूर्व फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसएसबी और सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने परेड में लिया भाग

पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. परेड में जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, गृह रक्षा वाहिनी, एनएपी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), सरायकेला की एक-एक टुकड़ी ने भाग लिया. वहीं, बैंड दल में केजीबीवी सरायकेला एवं राजनगर की किशोरियों ने अपनी प्रस्तुति दी.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने मौसम की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक एहतियाती एवं अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मैदान के समतलीकरण, वाटरप्रूफ स्टॉल, वाहन पार्किंग सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने को कहा.

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, फुल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का उपायुक्त व एसपी ने किया निरीक्षण | Prabhat Khabar Network
झंडे को सलामी देते उपायुक्त और एसपी

परेड में शामिल टुकड़ियों का एसपी ने किया सराहना

पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी ने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों के अनुशासन एवं प्रयासों की सराहना की. उन्होंने परेड को बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए सभी जवानों एवं प्रतिभागियों से कदम से कदम मिलाकर समारोह को सफल बनाने की अपील की.

बिरसा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

मुख्य समारोह बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित होगा, जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola