seraikela kharsawan news: चांडिल : स्टूडियो मालिक की हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद

Published by : DEVENDRA KUMAR Updated At : 20 Mar 2025 1:06 AM

विज्ञापन

13 जनवरी को अपराधियों ने दुकान में घुसकर मारी थी गोली

विज्ञापन

चांडिल. चांडिल बाजार के कल्पना स्टूडियो के मालिक दिलीप गोराई की हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल को चांडिल पुलिस ने बरामद कर लिया है. बुधवार को थाना प्रभारी दिलसन बिरुवा ने बताया कि बीते 13 जनवरी को कल्पना स्टूडियो में घुसकर अपराधियों ने स्टूडियो के मालिक दिलीप गोराई की गोलीमार कर हत्या कर दी थी. कांड का खुलासा कर बीते 18 जनवरी को कांड में संलिप्त राकेश गोराई, सुमित सोलंकी एवं कैलाश कर्मकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. न्यायालय से आदेश प्राप्त कर सुमित सोलंकी को जेल से रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल को बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola