Seraikela Kharsawan News : सैलानियों से आबाद रहा चांडिल डैम, नौका विहार को लेकर लगी रही कतार

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

नये साल पर चांडिल डैम, जयदा शिव मंदिर व दलमा शिव मंदिर में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

चांडिल.

साल का पहला दिन गुरुवार को चांडिल डैम में सैलानियों की भारी भीड़ रही. लोगों ने चांडिल डैम परिसर में जमकर पिकनिक व खुशियां मनायीं. सैलानी सुबह से ही चांडिल डैम में अपने अपने परिवार के साथ पंहुचने लगे थे. वहीं, परिवार के साथ पकवान व व्यंजनों का लुत्फ उठाया. वहीं, नौका विहार को लेकर कतार लगी रही. सैलानियों ने प्रकृति और मनोरम वातावरण का आंनद उठाया. चांडिल डैम की स्वच्छ जलधारा और पहाडों के बीच में लोगों ने पिकनिक मनाया. सैलानियों ने चांडिल डैम में तकनीकी विधि से हो रहे मछली पालन को भी देखा. चांडिल डैम में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गये थे. हर जगह पुलिस जवान तैनात थे. चांडिल डैम के साथ प्राचीन कालीन जयदा शिव मंदिर व दलमा शिव मंदिर में भी सैलानियों का हुजूम उमड़ा. नया साल को देखते हुए चांडिल पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जगह-जगह में तैनात रहा. वही नया साल में जमशेदपुर, रांची, बूंडू , तमाड़, कोल्हान समेत पश्चिम बंगाल से काफी संख्या में पर्यटक चांडिल डैम पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola