आदिवासी महिला से दुर्व्यवहार के मामले में चांडिल के एएसआई सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

एसडीपीओ कार्यालय के बाहर आदिवासी समाज के लोग और इनसेट में आदिवासी महिला से दुर्व्यवहार करते एएसआई यमुना राम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Seraikela Kharsawan News : चांडिल थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला से कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप के बाद वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हिमांशु गोप की रिपोर्ट 

विज्ञापन

Seraikela Kharsawan News : सरायकेला -खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के रुचाप गांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार और घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चांडिल थाना के एएसआई यमुना राम को निलंबित कर दिया. 

वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए चांडिल थाना क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो मामले में सरायकेला-खरसावा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी यमुना राम को पहले तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र, सरायकेला वापस बुला लिया था. इसके बाद मामले की विस्तृत जांच कराई गई. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

नियमानुसार जांच और कार्रवाई जारी 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच और विभागीय कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अनुचित कार्यशैली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला ?

चांडिल के रुचाप गांव की सोमवारी मुंडा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ को आवेदन देकर एएसआई यमुना राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आवेदन में कहा गया है कि एएसआई गांव में उनके भांजे बलराम सिंह मुंडा को पकड़कर थाना ले जाने पहुंचे थे. इस दौरान जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एएसआई ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और डंडे से मारपीट की. महिला ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने एएसआई यमुना राम को तत्काल पुलिस लाइन हाजिर किया. रविवार को एएसआई यमुना राम को निलंबित कर दिया.

इसे भी पढ़ें: खेत में बिछाए जाल में फंसा 6 फीट का विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले कई दिनों तक बारिश के आसार 

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola