स्टीयरिंग फेल होने पर बस ट्रेलर से टकरायी, केबिन में फंसा चालक
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद स्टीयरिंग में फंसे बस चालक को निकाला गया
विज्ञापन
राजनगर.
हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे नेकराकोचा स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप बस और ट्रेलर में सीधी भिड़ंत हो गयी. दुर्घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गये, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, सिटिजन बस यात्रियों को लेकर जमशेदपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अचानक बस की स्टीयरिंग फेल हो गयी. इससे बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक बिदु सरदार (35) स्टीयरिंग के बीच ही फंस गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला. इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










