Seraikela Kharsawan News : न्याय के लिए सड़क पर उतरा आदिवासी समाज, कुचाई में झारखंड बंद का व्यापक असरखरसावां. खूंटी के पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में बुलाये गये झारखंड बंद का कुचाई में व्यापक असर दिखा. शनिवार को सुबह सात बजे आदिवासी एकता मंच के सदस्य सड़क पर उतर गये. कुचाई चौक में टायर जलाकर व बांस का बल्ला लगा कर सड़क जाम कर दिया. साथ ही सभी दुकानों को भी बंद करा दिया. दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रहा. क्षेत्र के पर्व त्योहारों को देखते हुए दोपहर एक बजे बंद समर्थक सड़क से हटे. इसके बाद ही आवागमन सामान्य हुआ. बाजर में दुकानें खुलीं. हालांकि, बंद के दौरान स्कूल, अस्पताल, दवा दुकान समेत अन्य आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया था.बंद समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी: सोमा मुंडा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की. आदिवासी एकता मंच, कुचाई ने पड़हा राजा के मुख्य हत्यारों को गिरफ्तार करने के साथ साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग की गयी. बंद कराने वालों में आदिवासी एकता मंच, कुचाई के अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम, मुखिया मंगल सिंह मुंजा, मान सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, बनवारी लाल सोय, रामचंद्र सोय, गोलाराम लोवादा शामिल थे.मुख्य साजिशकर्ता को अविलंब गिरफ्तार करे पुलिस : मंगल सिंह मुंडाआदिवासी एकता मंच, कुचाई के अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या से आदिवासी समाज के सामाजिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा है. वे जल जंगल जमीन और आदिवासी समाज के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले शख्स थे. हत्याकांड के इतने दिनों बाद भी अभी तक हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उन्होंने शीघ्र घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की है.

Updated:
विज्ञापन

पड़हा राजा सोम मुंडा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता दोषियों को गिरफ्तार कर सजा दी जाए

विज्ञापन

खरसावां. खूंटी के पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में बुलाये गये झारखंड बंद का कुचाई में व्यापक असर दिखा. शनिवार को सुबह सात बजे आदिवासी एकता मंच के सदस्य सड़क पर उतर गये. कुचाई चौक में टायर जलाकर व बांस का बल्ला लगा कर सड़क जाम कर दिया. साथ ही सभी दुकानों को भी बंद करा दिया. दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रहा. क्षेत्र के पर्व त्योहारों को देखते हुए दोपहर एक बजे बंद समर्थक सड़क से हटे. इसके बाद ही आवागमन सामान्य हुआ. बाजर में दुकानें खुलीं. हालांकि, बंद के दौरान स्कूल, अस्पताल, दवा दुकान समेत अन्य आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया था.

बंद समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी:

सोमा मुंडा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की. आदिवासी एकता मंच, कुचाई ने पड़हा राजा के मुख्य हत्यारों को गिरफ्तार करने के साथ साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग की गयी. बंद कराने वालों में आदिवासी एकता मंच, कुचाई के अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम, मुखिया मंगल सिंह मुंजा, मान सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, बनवारी लाल सोय, रामचंद्र सोय, गोलाराम लोवादा शामिल थे.

मुख्य साजिशकर्ता को अविलंब गिरफ्तार करे पुलिस : मंगल सिंह मुंडा

आदिवासी एकता मंच, कुचाई के अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या से आदिवासी समाज के सामाजिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा है. वे जल जंगल जमीन और आदिवासी समाज के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले शख्स थे. हत्याकांड के इतने दिनों बाद भी अभी तक हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उन्होंने शीघ्र घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की है.

चांडिल : घोड़ानेगी के पास एनएच पर टायर जलाकर सड़क जाम किया

चांडिल. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में झारखंड बंद का मिलाजुला असर रहा. शनिवार को चांडिल के घोड़ानेगी एनएच-33 एवं 32 चौक पर खूंटी के राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन की ओर से सड़क पर टायर जला कर बंद किया. इससे कुछ देर के लिए एनएच 33 टाटा -रांची मार्ग पर परिचालन बाधित रहा. सड़क जाम की सूचना पर चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा सड़क जाम को हटाया. मौके पर मानिक सरदार, प्रकाश मार्डी, डोमन बास्के, राधेश्याम सिंह सरदार, सुकलाल पहाड़िया, राधाकृष्णन सिंह मुंडा,भोदरु सिंह सरदार, भूषण पहाड़िया, मंगल पहाड़िया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola