अर्जुन मुंडा ने खरसावां में लोगों से किया संवाद, बोले- खूंटी की विशेषता को दुनिया तक पहुंचाया

समर्थकों के बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा.
Arjun Munda News|अर्जुन मुंडा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने आत्मसम्मान के साथ जीने और खुद को गर्व के साथ भारतीय कहलाने का गौरव हासिल किया है.
Arjun Munda News| खरसावां/कुचाई, शचिंद्र कुमार दाश : खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को खरसावां-कुचाई प्रखंड का दौरा किया. कुचाई के दलभंगा में ग्रामीणों के साथ संवाद किया और लोगों को केंद्र सरकार के योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
10 वर्षों में आत्मसम्मान के साथ जीने का गौरव हासिल किया
अर्जुन मुंडा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने आत्मसम्मान के साथ जीने और खुद को गर्व के साथ भारतीय कहलाने का गौरव हासिल किया है. पिछले 5 वर्षों में खूंटी की धरती की विशेषता को दुनिया के सामने पहुंचाया. क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं. इसके दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे.
मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है भारत : Arjun Munda
अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है. यह मोदी जी के दृढ़ संकल्प और दूरगामी सोच के कारण संभव हो पा रहा है. देश की प्रगति के लिए हमें तीसरी बार केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाना है.
विपक्षी दलों के पास नेता, नीति व नियत का अभाव
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि विपक्षी दलों के पास नीति, नेता व नीयत का घोर अभाव है. भाजपा जहां राष्ट्र निर्माण की राजनीति करती है, वहीं विपक्षी दल सत्ता सुख पाने के लिए राजनीति करते हैं.
मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किये
अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक काम किए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है. केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रालय से आदिवासियों का जीवन स्तर ऊंचा करने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं.

उन्होंने कहा कि किसानों तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे, इसको सुनिश्चित किया. 11 करोड़ किसानों के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि की राशि पहुंच रही है. पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग की चिंता की. वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ काम चल रहा है.
पूर्व मुखिया प्रतिमा देवी भाजपा में शामिल
इस दौरान रुगुडीह पंचायत की पूर्व मुखिया प्रतिमा देवी व बारुहातु के जगदीश मुंडा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें भाजपा में शामिल कराया.
मौके पर जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सोय, राम नाथ महतो, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, विमल मुंडा, लाल सिंह सोय, वैकुंठ सिंह मुंडा, विजय मुंडा, लुदरी हेम्ब्रम, गुड्डी देवी, सीताराम सिंह मुंडा, केपी सेठ सोय, घनश्याम मुंडा, मंगल पांडेय, दुलाल स्वांसी, कार्तिक स्वांसी, सत्य नारायण मुंडा, आसु मुंडा, सत्येंद्र कुम्हार व अन्य मौजूद थे.
खरसावां में भी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने दौरे के दौरान खरसावां के चांदनी चौक में भी कुछ समय के लिए रुके. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों से मिले. खरसावां के साप्ताहिक हाट में दुकानदार व किसानों से भी मिले. शैलेंद्र सिंह, उमेश बोदरा, होपना सोरेन, प्रशांत महतो, नयन नायक, पांडू प्रधान, नीलकंठ नायक, दानी नंदा, ज्ञानी साहू, विवेका प्रधान, कंचन चौहान, निर्मल महतो व अन्य वहां मौजूद थे.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




