लोकसभा चुनाव से पहले अर्जुन मुंडा का कार्यकर्ताओं से अह्वान, बोले- PM मोदी का विकसित भारत के सपने को करना है साकार
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Mar 2024 5:27 PM
अर्जुन मुंडा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, खेत, खलिहान से ही हमारी पहचान है. हमें अपनी मिट्टी, धरती के लिए कार्य करना है. खूंटी की जनता के आशीर्वाद से पूर्वी भारत से प्रथम कृषि मंत्री बनने का सौभाग्य मिला
खरसावां : केंद्रीय मंत्री सह खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने सोमवार को सरायकेला के खरसावां प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान राजवाड़ी परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने आत्म सम्मान के साथ जीने और खुद को गर्व के साथ भारतीय कहलाने का गौरव हासिल किया है. पिछले पांच वर्षों में हमने खूंटी की धरती की विशेषता को दुनिया के सामने पहुंचाने का काम किया. इस दौरान हर क्षेत्र में कार्य हुए हैं.
अर्जुन मुंडा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, खेत, खलिहान से ही हमारी पहचान है. हमें अपनी मिट्टी, धरती के लिए कार्य करना है. खूंटी की जनता के आशीर्वाद से पूर्वी भारत से प्रथम कृषि मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है. क्षेत्र के विकास के लिये कई योजनायें ली गयी है. इसके दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे. अर्जुन मुंडा ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अन्नदाताओं की समस्याओं का गहरा अध्ययन कर इस तरह की व्यवस्था बनाई ताकि उन्हें समस्यों का सामना नहीं करना पड़े.
भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलीहातु की माटी का तिलक लगाकर प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लेना यह साबित करता है कि हम किस भूमि की संतान हैं. एक बार फिर से भाजपा का परचम लहराकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत बनाना है. उन्होंने कहा कि भारत आज एक कुशल और सुरक्षित हाथों में है. केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और सपने को साकार करने का आह्वान किया.
11 करोड़ किसानों के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि की राशि भेजा गया
अर्जुन मुंडा ने कहा कि पहले लोग इस बात की रोना रोते थे कि केंद्र से भेजी गयी राशि का मात्र 15% आम जनता तक पहुंचती है. परंतु नरेंद्र मोदी की सरकार ने 11 करोड़ किसानों के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि की राशि स्थानांतरित कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छा शक्ति और कुशल प्रशासन में सब कुछ संभव है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि पहले समस्याएं पैदा की जाती थी और समाधान के नाम पर रेवड़ियां बांटी जाती थी.
बीमार इंसान के लिए समय पर ही दवा की जरूरत है. मौत के बाद उसकी कोई उपयोगिता नहीं. पहले किसी को कर्ज में डूबाना और बाद में कर्ज की माफी का ढोंग रचने से कोई लाभ नहीं होता. इस दौरान मुख्य रुप से पूर्व विधायक मंगल सोय, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, जींगी हेंब्रम, संजय सरदार, मो मुजाहिद खान, मंगल सिंह मुंडा, नयन नायक समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










