पीजी में प्रत्याशी देगी स्टूडेंट यूनियन
Updated at : 14 Sep 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

आज दोपहर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति सरायकेला : काशी साहू महाविद्यालय, सरायकेला में छात्र संघ चुनाव को लेकर मंगलवार को प्राचार्य एसके बागची की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर कई निर्णय लिये गये. इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य श्री बागची […]
विज्ञापन
आज दोपहर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
सरायकेला : काशी साहू महाविद्यालय, सरायकेला में छात्र संघ चुनाव को लेकर मंगलवार को प्राचार्य एसके बागची की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर कई निर्णय लिये गये. इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य श्री बागची ने बताया कि चुनावी अधिसूचना के तहत मंगलवार को कॉलेज में छात्र-छात्राओं के मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. मतदाता सूची में कला,
वाणिज्य, विज्ञान संकाय के कुल 2,436 मतदाताओं का नाम दर्ज है. बताया कि मतदाता सूची में किसी का नाम छूट गया हो या किसी प्रकार की त्रुटि पर बुधवार दोपहर 02:30 बजे तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. संशोधन के पश्चात चुनाव समिति द्वारा बुधवार शाम चार बजे अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. बैठक में चुनाव एवं सलाहकार समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




