सरायकेला व सीनी में निकला विशाल जुलूस

सरायकेला : सरायकेला जामा मसजिद से अनजुमन इस्लामिया कमेटी ने मंगलवार को ईद मिलादुलन्नबी पर जुलूस निकाला. जुलूस स्थानीय जामा मसजिद से निकला और पूरे शहरी क्षेत्र में घूमा. ईद मिलादुलन्नबी इसलाम धर्मावलंबियों के लिए ईद ए अकबर है. अपने पैगंबर की वारगाह में मुसलमान अपनी मोहब्बत पेश करते हैं,क्योंकि उनका मानना है कि अल्लाह […]
सरायकेला : सरायकेला जामा मसजिद से अनजुमन इस्लामिया कमेटी ने मंगलवार को ईद मिलादुलन्नबी पर जुलूस निकाला. जुलूस स्थानीय जामा मसजिद से निकला और पूरे शहरी क्षेत्र में घूमा.
ईद मिलादुलन्नबी इसलाम धर्मावलंबियों के लिए ईद ए अकबर है. अपने पैगंबर की वारगाह में मुसलमान अपनी मोहब्बत पेश करते हैं,क्योंकि उनका मानना है कि अल्लाह द्वारा ही सारा जहां बनाया गया है.
उधर सीनी के कमलपुर मसजिद से जुलूस एक मुहम्मदी निकाला गया. जुलूस कमलपुर, सोहनडीह मांझीपाड़ होकर वापस कमलपुर मसजिद पहुंचा.इसमें गुलशने रज मदरसा के बच्चे भी शामिल थे. इस दौरान हजारों की संख्या में शामिल समुदाय के लोगों ने देश और दुनिया में अमन-शांति के लिए दुआ मांगी. बाबू भाई जमाल, महबूब व मुमताज, रोशन आदि भी जुलूस में सक्रिय रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




