करोड़ों से चमकेगा चांडिल क्षेत्र

Updated at : 14 Jan 2014 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों से चमकेगा चांडिल क्षेत्र

सांसद सुबोधकांत सहाय ने किया पर्यटन योजनाओं का शिलान्यास चांडिल : स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सोमवार को चांडिल डैम के निकट पर्यटन के विकास के लिए 317.17 लाख रुपये की लागत से योजना का शिलान्यास किया. पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत मेगा टूरिस्ट सर्किट के अंतर्गत चांडिल डैम स्थल और दिशोम […]

विज्ञापन

सांसद सुबोधकांत सहाय ने किया पर्यटन योजनाओं का शिलान्यास

चांडिल : स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सोमवार को चांडिल डैम के निकट पर्यटन के विकास के लिए 317.17 लाख रुपये की लागत से योजना का शिलान्यास किया. पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत मेगा टूरिस्ट सर्किट के अंतर्गत चांडिल डैम स्थल और दिशोम जाहेरथान का विकास किया जायेगा.

जाहेरथान में चहारदीवारी के साथ विशाल नगाड़ानुमा थियेटर, शौचालय, चापाकल, पार्किग, फुटपाथ, सोलर लाइट समेत अन्य विकास कार्य किये जायेंगे. उन्होंने सोमवार की शाम कपाली में मस्तान बाबा के मजार के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 18.35 लाख की लागत वाली योजना का भी शिलान्यास किया. प्रथम चरण में रांची लोक सभा क्षेत्र में 50 करोड़ की लागत से 137 योजनाओं पर काम होगा. दूसरे चरण में दलमा और चांडिल डैम में रोपवे बनाया जायेगा.

इस अवसर पर सांसद श्री सहाय ने कहा कि चांडिल, ईचागढ़ व कुकडु प्रखंड क्षेत्र के प्राचीन धरोहर वाले धार्मिक स्थल,सामाजिक सांस्कृतिक व परंपरा वाले क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण के साथ विकास किया जायेगा. पर्यटन के विकास के लिए उनके मंत्रीत्वकाल में राज्य में दो सौ करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये थे.

शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर जिप उपाध्यक्ष देवाशीष राय, जिप सदस्य माधव सिंह मानकी, जिप सदस्य दलगोविंद सिंह मुंडा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिलीप प्रधान, आरती मुखी, एलबी सिंह के अलावा झामुमो और राजद के कई नेता भी उपस्थित थे.

जयदा मंदिर में शिलान्यास कार्यक्रम आज

जयदा स्थित प्राचीन बूढ़ाबाबा शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण व विकास कार्य का शिलान्यास मंगलवार को किया जायेगा. जयदा में कुल 74.05 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण और विकास का कार्य किया जाना है.

जयदा में सामुदायिक भवन के साथ ही मंदिर के चारों ओर परिक्रमा करने के लिए पक्कीकरण का कार्य, चापाकल, सोलर लाइट, शोकपिट, शौचालय आदि का काम होगा. जयदा से ही सांसद सुबोधकांत सहाय देवलटांड़ के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर, पामिया के प्राचीन माहामाया मंदिर और कुकडु प्रखंड के नवकुंज मेला स्थल महादेवबेड़ा जारगो के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola