खरसावां व आमदा में आज से होगी जलापूर्ति

राजखरसावां ग्रिड से मिलने लगी बिजली खरसावां : खरसावां में बुधवार से घरेलू जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी. विगत दो माह से खरसावां में जलापूर्ति सेवा ठप है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. पानी के लिए चापानल व कुआं पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी रहती थी. राजखरसावां […]
राजखरसावां ग्रिड से मिलने लगी बिजली
खरसावां : खरसावां में बुधवार से घरेलू जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी. विगत दो माह से खरसावां में जलापूर्ति सेवा ठप है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. पानी के लिए चापानल व कुआं पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी रहती थी.
राजखरसावां ग्रिड से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद पर्याप्त मात्र में बिजली मिल रही है. बुधवार से लोगों को पाइप लाइन से पानी मिलने लगेगा.
खरसावां पेय जलापूर्ति समिति की अध्यक्ष सह मुखिया मंजु बोदरा ने बताया कि खरसावां में 244 घर हैं. खरसावां में प्रतिदिन 1.30 लाख लीटर पानी की आपूर्ति होती है. बुधवार से जलापूर्ति भी शुरू कर दी जायेगी.
वहीं, सीनी में मंगलवार से घरेलू जलापूर्ति शुरू कर दी गयी है. इससे क्षेत्र के 140 उपभोक्ताओं को पानी मिलने लगा है. आमदा पुराना बाजार नहीं मिला रहा है पानी : आमदा में जलापूर्ति सेवा तो चल रही है, परंतु उपभोक्ताओं के घर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. पंचायत समिति सदस्य अमित केशरी ने बताया कि लॉ वोल्टेज के समस्या के कारण टंकी तक पर्याप्त मात्र पानी चढ़ा नहीं पा रहा है. इससे पुराना बाजार के करीब 70 उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल रहा है. एक- दो दिनों में समस्या दूर करने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




