चांडिल: एसडीएम ने की क्रशरों पर छापामारी

चांडिल : चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने सोमवार को चौका पातकुम रोड पर स्थित छह क्रशरों पर छापामारी की. इस दौरान क्रशरों के संचालक और कामगार गायब मिले. इस संबंध में एसडीएम श्री भजंत्री ने बताया कि जांच के लिए चांदुडीह में चार और बांदु जाने वाली सड़क स्थित दो क्रशरों में पहुंचे. […]
चांडिल : चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने सोमवार को चौका पातकुम रोड पर स्थित छह क्रशरों पर छापामारी की. इस दौरान क्रशरों के संचालक और कामगार गायब मिले. इस संबंध में एसडीएम श्री भजंत्री ने बताया कि जांच के लिए चांदुडीह में चार और बांदु जाने वाली सड़क स्थित दो क्रशरों में पहुंचे.
उन्होंने बताया कि क्रशरों में कोई नहीं मिला. उनके आने की सूचना पर क्रशर में काम करने वाले कामगार व संचालक फरार हो गये. एसडीएम ने कहा कि क्रशर संचालकों को नोटिस भेजकर कागजात मांगा जायेगा.
नहीं हो सकी कपाली में नापी : अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सोमवार से कपाली में सरकारी और पुनर्वास की जमीन पर किये गये अतिक्रमण को चिह्न्ति करने के लिए होने वाली नापी नहीं हो सकी. नापी के लिए चांडिल के अंचल अधिकारी रविंद्र गागराई के साथ प्रखंड के अमीन और कर्मचारी का दल कपाली पहुंचा था.
नापी के लिए गयी टीम का महिलाओं ने विरोध किया. महिला पुलिस नहीं होने के कारण नापी नहीं करायी गयी. मंगलवार को नापी टीम के द्वारा महिला पुलिस के साथ सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध के बीच करायी जायेगी.
बांटे चार कंबल : एसडीएम ने चांडिल बस स्टैंड के निकट चार जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




