बाइक चोर की धुनाई, गंभीर

चोरी करते रंगेहाथ धराया, ग्रामीणों ने जम कर पीटा, पुलिस को सौंपा सरायकेला : थाना अंतर्गत घाघी में शुक्रवार की रात घर में खड़ी बाइक को चोरी कर ले जाते चोर को ग्रामीणों ने धर लिया और उसकी जनकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे सरायकेला पुलिस के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार घाघी […]
चोरी करते रंगेहाथ धराया, ग्रामीणों ने जम कर पीटा, पुलिस को सौंपा
सरायकेला : थाना अंतर्गत घाघी में शुक्रवार की रात घर में खड़ी बाइक को चोरी कर ले जाते चोर को ग्रामीणों ने धर लिया और उसकी जनकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे सरायकेला पुलिस के सुपुर्द कर दिया.
जानकारी के अनुसार घाघी गांव के रयबु महतो के घर पर शुक्रवार को श्रद्धकर्म था, जिस कारण घर में लोगों का आना–जाना लगा हुआ था. इसी बीच घर के आंगन में खड़ी लाल रंग की हीरो होंडा सीडी डिलक्स (जेएच 05एयु 3788) को तीन चोर चोरी कर ले जाने लगे. इस दौरान परिवार के सदस्यों की नजर उन पर पड़ी, तो एक चोर को पकड़ लिया गया, जबिक दो अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले. पकड़े गये चोर ने अपना मो शकील, गांव बालीपोशी बताया. ग्रामीणों ने पकड़े गये चोर की जाम कर धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.
पकड़े गये चोर ने पुलिस को बताया कि भागने वालों में मो शब्बीर व पंकरू हैं. मामले पर सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




