बारिश थमने से चांडिल डैम का जलस्तर घटा

Updated at : 17 Oct 2013 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश थमने से चांडिल डैम का जलस्तर घटा

चांडिल : बारिश के बाद चांडिल डैम का बढ़ा जल स्तर अब धीरे–धीरे घटने लगा है. बुधवार को डैम का जल स्तर 181.25 मीटर था. इस संबंध में चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने बताया कि चांडिल डैम का जल स्तर 181 मीटर तक ही रखना है. लगातार बारिश के कारण डैम का जल […]

विज्ञापन

चांडिल : बारिश के बाद चांडिल डैम का बढ़ा जल स्तर अब धीरेधीरे घटने लगा है. बुधवार को डैम का जल स्तर 181.25 मीटर था. इस संबंध में चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने बताया कि चांडिल डैम का जल स्तर 181 मीटर तक ही रखना है.

लगातार बारिश के कारण डैम का जल स्तर बढ़ गया था. मंगलवार को डैम का जल स्तर घटाने के लिए सभी 13 रेडियल गेट को खोल दिये गये थे, जो बुधवार को भी खुले रहे. बारिश नहीं होने पर गुरुवार तक डैम का जल स्तर सामान्य हो जायेगा. इधर बुधवार को दिनभर बादल छाये रहने से विस्थापितों में बारिश होने का खौफ कायम रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola