Seraikela Kharsawan News : खाटू श्याम की निशान यात्रा 31 को, 501 महिलाएं होंगी शामिल

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : खाटू श्याम की निशान यात्रा 31 को, 501 महिलाएं होंगी शामिल

चांडिल. श्री श्याम जन्म महोत्सव को लेकर सर्व समाज की बैठक

विज्ञापन

चांडिल. चांडिल श्याम कला भवन ने 29वें श्री श्याम जन्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को श्री श्याम मंदिर परिसर में सर्व समाज की बैठक की. इसकी अध्यक्षता कार्यक्रम प्रभारी कुसुम खैतान ने की. निर्णय हुआ कि आगामी 31 अक्तूबर को भव्य निशान यात्रा सह शोभा यात्रा निकलेगी. इसमें 501 महिलाएं शामिल होंगी. निशान यात्रा के लिए नि:शुल्क कूपन का वितरण प्रभारी रेणु बगड़िया द्वारा किया गया. इस दौरान अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि निशान यात्रा दोपहर 3 बजे से श्याम मंदिर चांडिल बाजार से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार, डैम रोड होते हुए पुनः श्याम मंदिर चांडिल पहुंचकर सम्पन्न होगी. इस दौरान चिराग ग्रुप, नयी दिल्ली नृत्य-संगीत व भजन प्रस्तुत करेगा. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य नंदिता चक्रवर्ती, रेणु बगड़िया, प्रतिमा देवी, सरोज जालान, वंदना मुनका, वर्षा शर्मा, जयंती महतो, ममता मोदक, सुनीता दास, ग्राम प्रधान मनोज राय, मनमन सिंह, दुर्गा चौधरी, परमानंद पसारी, राजीव साव, तपन मंडल, नीतीश दा, पिंटू वर्मा, समीर कुंडू, अरूप कुमार दा, मृत्युंजय दा, शीतल महतो, अश्वनी शर्मा, ओमप्रकाश चावड़ा, विश्वजीत आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola