स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के लिए सात एकड़ जमीन की तलाश

खरसावां: विशेष केंद्रीय सहायता योजना व मनरेगा के साथ अभिशरण के तहत प्रखंड मुख्यालय या उच्च विद्यालय या महाविद्यालय के आस-पास स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा. स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए सात एकड़ जमीन की आवश्यकता है. जिला प्रशासन ने सरायकेला, खरसावां, नीमडीह, राजनगर, गम्हरिया, कुचाई व कुकड़ू के अंचल अधिकारी को पत्र लिख […]
खरसावां: विशेष केंद्रीय सहायता योजना व मनरेगा के साथ अभिशरण के तहत प्रखंड मुख्यालय या उच्च विद्यालय या महाविद्यालय के आस-पास स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा. स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए सात एकड़ जमीन की आवश्यकता है.
जिला प्रशासन ने सरायकेला, खरसावां, नीमडीह, राजनगर, गम्हरिया, कुचाई व कुकड़ू के अंचल अधिकारी को पत्र लिख कर जल्द से जल्द सात गैर मजुरवा जमीन का चयन कर पूर्व विवरणी के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. भूमि की विवरणी भारत सरकार के खेल मंत्रालय को भेजी जायेगी. उल्लेखनीय है कि प्रखंड स्तर पर खेल व खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाना है. स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हर तरह के खेल की व्यवस्था होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




