पंचायत संचालित करेंगी योजनाएं
Updated at : 13 May 2015 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला/खरसावां : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरायकेला के गेस्ट हाउस मैदान से तीन करोड़ 37 लाख 87 हजार की लागत से नीर निर्मल परियोजना अंतर्गत दस एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का ऑन लाइन शिलान्यास किया. इससे दस गांवों के 6724 लोगों को पीने का स्वच्छ पानी पाइप लाइन के जरिये मिलेगा. मुख्यमंत्री ने नीमडीह प्रखंड […]
विज्ञापन
सरायकेला/खरसावां : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरायकेला के गेस्ट हाउस मैदान से तीन करोड़ 37 लाख 87 हजार की लागत से नीर निर्मल परियोजना अंतर्गत दस एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का ऑन लाइन शिलान्यास किया. इससे दस गांवों के 6724 लोगों को पीने का स्वच्छ पानी पाइप लाइन के जरिये मिलेगा.
मुख्यमंत्री ने नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर (35.35 लाख), तिल्ला (36.09 लाख), हुंडरु (34.90 लाख) व पुरियारा (29.90 लाख), गम्हरिया प्रखंड के चामारु (37.40 लाख), बिंदापुर (33.62 लाख), ईचागढ़ के लावा (33.16 लाख), सरायकेला के मंझला दावना (25.38 लाख), पांडुवा (36.93 लाख) व मुंडाटांड (34.33 लाख) की योजनाओं का शिलान्यास किया. मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इन योजनाओं के संवेदकों को कार्यादेश भी दिया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का संचालन व देखरेख पंचायतों द्वारा किया जायेगा. इन योजनाओं में ग्राम पंचायत के सशक्तिकरण की झलक दिखायी दे रही है.
मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक दशरथ गागराई, नगर पंचायत की अध्यक्षा अरुणिमा सिंहदेव, जिप अध्यक्ष शकुंतला महाली, विभाग के सचिव एपी सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




