मुख्यमंत्री ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक

Updated at : 12 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक

– क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए मुख्यमंत्री- समस्याओं को गंभीरता से लेने की बातें कही12 केएसएन 9 : कार्यकर्ताओं संग परिसदन में बैठक करते मुख्यमंत्रीसंवाददातासरायकेला/खरसावां मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्थानीय परिसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की. बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को रखा. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से […]

विज्ञापन

– क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए मुख्यमंत्री- समस्याओं को गंभीरता से लेने की बातें कही12 केएसएन 9 : कार्यकर्ताओं संग परिसदन में बैठक करते मुख्यमंत्रीसंवाददातासरायकेला/खरसावां मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्थानीय परिसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की. बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को रखा. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुख्य रुप से प्राइवेट स्कूल में लिये जा रहे री एडमिशन फीस की शिकायत की. सरायकेला शहरी क्षेत्र में साफ- सफाई नहीं करने, शिक्षा विभाग में व्याप्त अनियमितता, चिकित्सकों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं जाने की शिकायतें भी की. राजनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ईचा डैम के निर्माण में हो रही देरी का मामला उठाया. खरसावां के कार्यकर्ताओं ने खरसावां रड़गांव सड़क व कुचाई टोकलो चक्रधरपुर सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से होने की शिकायत की. मुख्यमंत्री ने समस्या सुनने के पश्चात सभी मामलों को गंभीरता से लेने की बातें कही. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को दिलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांवों में जा कर आम लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही तीन जन सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करें. मौके पर मुख्य रुप से प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, शकुंतला महाली, गणेश महाली, राजा सिंहदेव, ललन सिंह, मुरली प्रधान समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola