भाजपा के पास दुनिया का सबसे बड़ा संगठन : अर्जुन मुंडा

Updated at : 12 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के पास दुनिया का सबसे बड़ा संगठन : अर्जुन मुंडा

– कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें.- अर्जुन मुंडा ने किया खरसावां के विभिन्न गांवों का दौरा12 केएसएन 1 : खरसावां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाददाता, खरसावां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को खरसावां विस क्षेत्र के बुरुडीह, कुम्हारसाही, उलीडीह, जोरडीहा समेत विभिन्न […]

विज्ञापन

– कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें.- अर्जुन मुंडा ने किया खरसावां के विभिन्न गांवों का दौरा12 केएसएन 1 : खरसावां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाददाता, खरसावां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को खरसावां विस क्षेत्र के बुरुडीह, कुम्हारसाही, उलीडीह, जोरडीहा समेत विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान श्री मुंडा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए तथा आम लोगों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी रु-ब-रु हुए. दौरा के क्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. देश के हर क्षेत्र के लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे है. देश व राज्य में भाजपा की सरकार है, कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें. श्री मुंडा ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है, भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर विपक्ष दुष्प्रचार कर रही है. इस कानून का सीधा लाभ गांव के लोगों को होगा. गांव में सिंचाई, सड़क, स्कूल समेत आधारभूत संरचना का विकास होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का एक साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है. देश ही नहीं पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है. मौके पर जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, युवा मोरचा के प्रदेश महासचिव उदय सिंहदेव, विजय महतो समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola