Seraikela Kharsawan News : 10वीं में 11709 व इंटर में 9248 परीक्षार्थी
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक-इंटर की परीक्षा तीन फरवरी से शुरू होगी, डीसी आज करेंगे तैयारी बैठक
विज्ञापन
सरायकेला. झारखंड अधिविद्य परिषद रांची की ओर से आगामी तीन फरवरी से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर सरायकेला-खरसावां जिला के शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. वार्षिक परीक्षा में जिले से मैट्रिक के 11,709 परीक्षार्थी एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 9248 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसमें विज्ञान संकाय के 2158, कला संकाय के 6304 एवं वाणिज्य संकाय के 716 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
परीक्षा केंद्र गठन के साथ केंद्राधीक्षक की नियुक्ति :
विभाग की ओर से परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिलेभर में परीक्षा केंद्र का गठन किया गया है. परीक्षा केंद्र के गठन के साथ ही विभाग की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है. इसके तहत मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा के लिए 42 केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 26 परीक्षा केंद्र सरायकेला अनुमंडल में एवं 16 परीक्षा केंद्र चांडिल अनुमंडल में बनाये गये हैं. वहीं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमे सरायकेला अनुमंडल में 15 एवं चांडिल अनुमंडल में भी 15 केंद्र बनाये गये हैं.परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीसी की बैठक आज :
जिले में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीसी नितिश कुमार सिंह गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक को लेकर डीइओ कैलाश मिश्रा ने पत्र जारी किया है. पत्र में एसपी, सरायकेला एसडीओ और चांडिल अनुमंडल, डीएसइ, जिला कोषागार पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व सभी केंद्राधीक्षक को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










