स्कूल चलें चलाये अभियान: शपथ ग्रहण आज

Updated at : 29 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल चलें चलाये अभियान: शपथ ग्रहण आज

सरायकेला. विद्यालय चलंे चलाये अभियान के तहत अंतिम दिन गुरुवार को सभी विद्यालयों में नव नामांकित व सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया जायेगा. सभी शिक्षकों व विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में होने वाले शपथ में छात्रों को नियमित रुप से विद्यालय आने समेत कई बिंदुओं पर शपथ दिलायी जायेगी. इसके बाद […]

विज्ञापन

सरायकेला. विद्यालय चलंे चलाये अभियान के तहत अंतिम दिन गुरुवार को सभी विद्यालयों में नव नामांकित व सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया जायेगा. सभी शिक्षकों व विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में होने वाले शपथ में छात्रों को नियमित रुप से विद्यालय आने समेत कई बिंदुओं पर शपथ दिलायी जायेगी. इसके बाद सभी विद्यालयों में शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर दीप जलाये जायेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने बुधवार को कार्यालय में सभी बीपीओ व बीआरपी के संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले अभियान के सफलता को लेकर सभी विद्यालयों क ो कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola