सोनाघाटी एक्शन प्लान को लेकर सीडीपीओ ने की बैठक

Updated at : 28 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
सोनाघाटी एक्शन प्लान को लेकर सीडीपीओ ने की बैठक

– पांच पंचायतों में 32 आंगनबाड़ी केंद्र है भवनहीन – भवनहीन केंद्रों में जल्द ही नया भवन बनाया जायेगा- पांच पंचायतों में 12 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोले जायेंगे/र28 केएसएन 3,4 : बैठक करती सीडीपीओ, मुखिया तथा सेविकासंवाददाता, कुचाई सोनाघाटी एक्शन प्लान को लेकर कुचाई बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने रुगुडीह मुखिया […]

विज्ञापन

– पांच पंचायतों में 32 आंगनबाड़ी केंद्र है भवनहीन – भवनहीन केंद्रों में जल्द ही नया भवन बनाया जायेगा- पांच पंचायतों में 12 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोले जायेंगे/र28 केएसएन 3,4 : बैठक करती सीडीपीओ, मुखिया तथा सेविकासंवाददाता, कुचाई सोनाघाटी एक्शन प्लान को लेकर कुचाई बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने रुगुडीह मुखिया लखीराम मुंडा, बारुहातु पंचायत समिति सदस्य माधव सिंह मुंडा, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका कुलीला घोष, अनुराधा कुमारी व सोनाघाटी एक्शन प्लान के लिये चयनित पांच पंचायत रोलाहातु, गोमियाडीह, बारुहातु, रुगुडीह व छोटासोगोई के सेविकाओं के साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि पांच पंचायतों में 32 आंगनबाड़ी केंद्र भवनहीन है. भवनहीन केंद्रों में जल्द ही नया भवन बनाया जायेगा. इसके लिये प्रस्ताव भेजा गया है. जमीन का भी चयन कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पांच पंचायतों में 12 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोले जायेंगे, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके . रुगुडीह पंचायत के जामसारा, सिगदा, नवाडीह, नीमडीह व मुरुमडीह, बारुहातु पंचायत के जोजोहातु (पुराना टोला), छतनीबेड़ा, तोगांडडीह व लीपीजारी, छोटासेगोई पंचायत के बींगपुटा, गोमियाडीह पंचायत के बुढ़ीबुढ़ा व करवाडीह (नयाटोला) में नये आंगनबाड़ी केंद्र खोले जायेंगे. सेविका व सहायिका का चयन भी ग्राम सभा के माध्यम से किया जायेगा. इसके अलावा उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं को नियमित रुप से सेंटर खोलने, बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन परोसने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola