गीतिका पति बनी सरायकेला जिला मैट्रिक टॉपर

Updated at : 27 Apr 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
गीतिका पति बनी सरायकेला जिला मैट्रिक टॉपर

सरायकेला. सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की गीतिका पति झारखंड अद्यिविद्य काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 91.2 प्रतिशत अंक लाकर सरायकेला खरसावां जिला टॉपर बनी है. रिजल्ट देखकर गीतिका ने कहा कि जिले का टॉपर बनने की खुशी है पर मुझे मिले नंबर से मैं थोड़ा निराश जरूर हूं. गीतिका ने कहा कि […]

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की गीतिका पति झारखंड अद्यिविद्य काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 91.2 प्रतिशत अंक लाकर सरायकेला खरसावां जिला टॉपर बनी है. रिजल्ट देखकर गीतिका ने कहा कि जिले का टॉपर बनने की खुशी है पर मुझे मिले नंबर से मैं थोड़ा निराश जरूर हूं. गीतिका ने कहा कि टॉपर होने का अंदेशा नहीं था, लेकिन इससे अधिक मार्क्स आने की उम्मीद जरूर थी. उसने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता व विद्यालय के शिक्षकों को दी है. उसने कहा कि वह आगे साइंस से इंटर की पढ़ाई करेगी तथा आइएएस बनना चाहती है. टॉपर गीतिका को कुल 456 अंक प्राप्त हुआ है.गीतिका के पिता देवाशीष पति एक शिक्षक है जबकि उनकी माता गृहणी है. 87.8 प्रतिशत अंक लाकर सरस्वती शिशु मंदिर के राखी प्रधान व 86.4 प्रतिशत अंक लाकर मेघा साह ने क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola