कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर उपायुक्त ने जतायी चिंता

Updated at : 25 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर उपायुक्त ने जतायी चिंता

सरायकेला. जिला समाहरणालय में उपायुक्त चंद्रशेखर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन कि समीक्षा की. बैठक में कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर चिंता व्यक्त की गयी. साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि संबंधित वार्डेन के साथ बैठक कर कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन एवं खाली सीटों का नामांकन करना […]

विज्ञापन

सरायकेला. जिला समाहरणालय में उपायुक्त चंद्रशेखर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन कि समीक्षा की. बैठक में कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर चिंता व्यक्त की गयी. साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि संबंधित वार्डेन के साथ बैठक कर कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन एवं खाली सीटों का नामांकन करना सुनिश्चित की जाये. विद्यालय चलें चलाये अभियान कि समीक्षा करते हुए नामांकन युद्ध स्तर पर कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपायुक्त ने बताया कि असंगठित मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. इसके लिए रोजगार सेवक एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को प्राधिकृत किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola