छऊ कलाकारों ने पद्मश्री श्यामा चरण पति का पुतला फूंका

Updated at : 23 Apr 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
छऊ कलाकारों ने पद्मश्री श्यामा चरण पति का पुतला फूंका

22 केएसएन 1, 2 : पद्मश्री श्यामाचरण पति का पुतला दहन करते कलाकारसंवाददाता, खरसावां खरसावां शैली छऊ नृत्य पर विवादित टिप्पणी करने से नराज खरसावां के छऊ कलाकारों ने पद्मश्री श्यामा चरण पति का पुतला फूंका. कलाकारों ने खरसावां के छऊ नृत्य कला केंद्र से जुलूस निकाल कर चांदनी चौक में पुतला दहन किया. खरसावां […]

विज्ञापन

22 केएसएन 1, 2 : पद्मश्री श्यामाचरण पति का पुतला दहन करते कलाकारसंवाददाता, खरसावां खरसावां शैली छऊ नृत्य पर विवादित टिप्पणी करने से नराज खरसावां के छऊ कलाकारों ने पद्मश्री श्यामा चरण पति का पुतला फूंका. कलाकारों ने खरसावां के छऊ नृत्य कला केंद्र से जुलूस निकाल कर चांदनी चौक में पुतला दहन किया. खरसावां के छऊ कलाकारों ने कहा कि श्यामा चरण पति द्वारा अखबारों में दिये गये बयान कि खरसावां शैली का कोई छऊ नृत्य है ही नहीं, कहीं से भी जायज नहीं है. छऊ गुरु सरोज नायक ने कहा कि श्यामा चरण पति जैसे पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त छऊ गुरु का इस तरह का बयान शोभा नहीं देता है. श्यामा चरण पति को खरसावां छऊ के संदर्भ में जानकारी ही नहीं है. छऊ उस्ताद जीतेन घोडाई ने कहा कि छऊ नृत्य की कई शैलियां है, उसमें से खरसावां भी एक है. खरसावां शैली छऊ नृत्य के होने या न होने पर श्यामा चरण पति को सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है. मौके पर मुख्य रुप से सरोज नायक, मो दिलदार, उदय सिंहदेव, हरेकृष्णा पट्टनायक, लखिंद्र नायक, जीतेन घोड़ाई, सागरीका राउत समेत अन्य छऊ कलाकार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola