विद्यालयों में नामांकन को लेकर10 से 30 तक होंगे कई कार्यक्रम

Updated at : 04 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों में नामांकन को लेकर10 से 30 तक होंगे कई कार्यक्रम

सरायकेला. विद्यालय चले अभियान के तहत सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नामांकन व बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर आगामी 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय की ओर सभी विद्यालयों को सूचित कर दिया गया है. विद्यालय चलें […]

विज्ञापन

सरायकेला. विद्यालय चले अभियान के तहत सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नामांकन व बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर आगामी 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय की ओर सभी विद्यालयों को सूचित कर दिया गया है. विद्यालय चलें अभियान के तहत 10 अप्रैल को राज्य स्तरीय कार्यशाला,12 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यशाला व 14 अप्रैल को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी. विद्यालय चलें अभियान के तहत दो चरणों में कार्यक्रम आयोजित होंगे. पहले चरण में नामांकन व दूसरे चरण में बच्चों के नियमित उपस्थिति के लिए प्रयास किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola