नियुक्ति पत्र नहीं मिलने तक किया जायेगा धरना- प्रदर्शन

Updated at : 03 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र नहीं मिलने तक किया जायेगा धरना- प्रदर्शन

सरायकेला : स्थानीय सिविल सर्जन कार्यालय प्रांगण में शुक्रवार को जिला संयोजक मृत्युंजय प्रधान की अध्यक्षता में आरसीएच अनुबंधित कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुई. जिसमें आरसीएच एएनएम के नियमितीकरण प्रक्रिया में हो रही देरी पर उपस्थित सभी पारा कर्मियों ने विभाग के प्रति विरोध प्रकट किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि विभाग द्वारा यदि […]

विज्ञापन

सरायकेला : स्थानीय सिविल सर्जन कार्यालय प्रांगण में शुक्रवार को जिला संयोजक मृत्युंजय प्रधान की अध्यक्षता में आरसीएच अनुबंधित कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुई. जिसमें आरसीएच एएनएम के नियमितीकरण प्रक्रिया में हो रही देरी पर उपस्थित सभी पारा कर्मियों ने विभाग के प्रति विरोध प्रकट किया.

बैठक में निर्णय लिया गया कि विभाग द्वारा यदि चार अप्रैल तक आरसीएच कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर कोई तिथि का निर्धारण नहीं किया जाता है, तो छह अप्रैल से जिले के सभी 70 एएनएम के अलावा आरसीएच, ए ग्रेड,एलटी व फॉर्माशिष्ट द्वारा अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन किया जायेगा.

इस दौरान सरकारी कार्यों में होने वाली असुविधा व उत्पन्न बाधा की सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी. इस अवसर पर मुख्य रुप से ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन संघ के जिला महामंत्री अजित कुमार महतो,संगीता उरांव,आसित आचार्य, जिरेन जोलन सोय,चुड़ामड़ी देवी,संजय महतो,वेबी महतो,अनिता देवगम,शिववचन व कावेरी कारवां समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola