उडि़या पत्रिका पलाश का हुआ विमोचन

Updated at : 03 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
उडि़या पत्रिका पलाश का हुआ विमोचन

सरायकेला : सरायकेला में शुक्रवार को उडि़या भाषा, साहित्य व संस्कृति पर आधारित पत्रिका पलाश के विषुव संख्या का विधिवत विमोचन किया गया. पत्रिका क ा विमोचन करते हुए पत्रिका के संपादक सह उडि़या साहित्यकार अतनु कवि ने कहा कि राज्य में रहने वाले उडि़या भाषी लोगों के लिए यह पत्रिका भाषा व संस्कृति की […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला में शुक्रवार को उडि़या भाषा, साहित्य व संस्कृति पर आधारित पत्रिका पलाश के विषुव संख्या का विधिवत विमोचन किया गया. पत्रिका क ा विमोचन करते हुए पत्रिका के संपादक सह उडि़या साहित्यकार अतनु कवि ने कहा कि राज्य में रहने वाले उडि़या भाषी लोगों के लिए यह पत्रिका भाषा व संस्कृति की अभिव्यक्ति के लिए कलम की क्रांति है.

श्री कवि ने कहा कि उडि़या भाषा,साहित्य,कला व संस्कृति के प्रचार- प्रसार व संरक्षण के लिए इस पत्रिका का विमोचन किया गया है.आने वाले दिनो में इसे और वृहद रुप दिया जायेगा. इस पत्रिका में झारखंड के रांची,टाटा,चाईबासा,चक्रधरपुर,जैंतगढ़ तथा ओडि़शा के कटक,भुवनेश्वर,खुरदा,भद्रक व संबलपुर समेत विभिन्न स्थानों के प्रमुख लेखकों की कहानी व कविता को समाहित किया गया है.

पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर कोणार्क के चन्द्रभागा मंदिर को प्रमुखता से दिखाया गया है.पत्रिका के विमोचन के मौके पर संयोजक नरेश चंद्र महापात्र,सह संपादक पंचानन राउत व सदस्य सुशील षाड़गी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola