मौदा में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन पांच से
Updated at : 03 Apr 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां/सरायकेला : खरसावां के मौदा में सार्वजनिक हरि संकीर्तन पूजा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन पांच अप्रैल से किया जायेगा. इससे पूर्व चार अप्रैल की शाम हरि का गंधाधिवास किया जायेगा. पांच अप्रैल से कलश स्थापना सह यज्ञ का भी आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के […]
विज्ञापन
खरसावां/सरायकेला : खरसावां के मौदा में सार्वजनिक हरि संकीर्तन पूजा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन पांच अप्रैल से किया जायेगा. इससे पूर्व चार अप्रैल की शाम हरि का गंधाधिवास किया जायेगा.
पांच अप्रैल से कलश स्थापना सह यज्ञ का भी आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष अंजन प्रधान ने बताया कि झालदा के अवनी ठाकुर, पुरुलिया के धीरेन दास गोस्वामी, बांकुड़ा के गोपेश्वर दास व अनुकील दास गोस्वामी, नीमडीह के बिरंची महतो व बाघमुंडी के रामकृष्ण दास की टीम संकीर्तन पेश करेगी.
संकीर्तन में भगवान राधा-कृष्ण की रास लीला पर आधारित भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जायेगा. संकीर्तन देखने के लिये पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिये भंडारा का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया है. उल्लेखनीय है कि मौदा में 1969 से बृहद पैमाने पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होता आ रहा है और इसे क्षेत्र का सबसे बड़ा संकीर्तन माना जाता है. पंडाल को भी काफी आकर्षक रूप से सजाया गया है. विशेष विद्युत सज्जा की भी व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




