सरकार कर रही है उपेक्षा : पं गोपाल
Updated at : 02 Apr 2015 12:01 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला छऊ पर्व को राज्य सरकार जहां राज्य स्तरीय पर्व घोषित कर इसका आयोजन व्यापक रूप से कर रही है, वहीं छऊ की जननी सरायकेला में छऊ कलाकार उपेक्षित हैं. भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से नवाजे गये पं गोपाल प्रसाद दुबे ने राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन पर उपेक्षा करने का […]
विज्ञापन
सरायकेला : सरायकेला छऊ पर्व को राज्य सरकार जहां राज्य स्तरीय पर्व घोषित कर इसका आयोजन व्यापक रूप से कर रही है, वहीं छऊ की जननी सरायकेला में छऊ कलाकार उपेक्षित हैं.
भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से नवाजे गये पं गोपाल प्रसाद दुबे ने राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार इतनी बड़ी महोत्सव का आयोजन कर रही है, परंतु यहां के पद्मश्री अवार्डी कलाकारों कि कोई पूछ नहीं है. महोत्सव के आयोजन से लेकर कला के विकास में अब कोई जानकारी नहीं दिया जाता है.
राज्य सरकार उदासीन : श्री दुबे ने कहा कि सरायकेला छऊ एक मात्र कला है, जहां छह कलाकारों को पद्मश्री प्राप्त हुए हैं. परंतु सरकारी स्तर के कार्यक्रमों में किसी प्रकार की पूछ नहीं है. उन्होंने कहा कि छऊ के विकास को लेकर कई बार राज्य सरकार को अवगत कराया गया है, परंतु किसी प्रकार का रिस्पांस नहीं मिला है और न ही सरायकेला में सरकारी स्तर से आयोजित कार्यक्रम में बुलाया जाता है और न किसी प्रकार की राय ली जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




