हुदु गांव के मजदूरों को दिया गया श्रम अधिनियमों की जानकारी

Updated at : 01 Apr 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
हुदु गांव के मजदूरों को दिया गया श्रम अधिनियमों की जानकारी

सरायकेला. सरायकेला प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र हुदु पंचायत के मजदूरों को श्रम अधिनियम के साथ श्रम विभाग द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का समापन बुधवार एक अप्रैल को हुआ. समापन समारोह में मुख्य रूप से श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी अरविंद […]

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र हुदु पंचायत के मजदूरों को श्रम अधिनियम के साथ श्रम विभाग द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का समापन बुधवार एक अप्रैल को हुआ. समापन समारोह में मुख्य रूप से श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी अरविंद किशोर सिन्हा उपस्थित थे. प्रशिक्षण में मजदूरों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे मनरेगा मजदूरों को साइकिल देने, कुली किट, सिलाई मशीन, राजमिस्त्री किट सहित अन्य समान नि:शुल्क प्रदान किये जाते है, इसके अलावे मजदूरों के हितों के लिए विभिन्न अधिनियमों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण का उदघाटन मुखिया दानगी सोरेन द्वारा किया गया था. मौके पर कालीपद महतो,पंचायत के कई वार्ड सदस्य भी उपस्थित थे. श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी श्री सिन्हा ने बताया कि इससे पूर्व नीमडीह प्रखंड के आदरडीह पंचायत में भी श्रम अधिनियम पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर मजदूरों को श्रम अधिनियम के बारे में जानकारी दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola