सेवानिवृत्ति लाभ के लिए कार्यालयों का चक्कर काट रहे है शिवानंदन

Updated at : 01 Apr 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति लाभ के लिए कार्यालयों का चक्कर काट रहे है शिवानंदन

फोटो1एशेकएल4- भुक्तभोगी शिवानंदनसरायकेला. झारखंड राज्य खाद्य निगम चाईबासा के अधीन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी शिवानंदन महतो को सेवानिवृत्ति के तीन वर्ष बाद भी किसी प्रकार का सेवानिवृत्ति का लाभ नहीं मिला है. सेवानिवृत्ति लाभ के लिए कई बार अधिकारियों का चक्कर काट चूके हैं परंतु इनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है. अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

फोटो1एशेकएल4- भुक्तभोगी शिवानंदनसरायकेला. झारखंड राज्य खाद्य निगम चाईबासा के अधीन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी शिवानंदन महतो को सेवानिवृत्ति के तीन वर्ष बाद भी किसी प्रकार का सेवानिवृत्ति का लाभ नहीं मिला है. सेवानिवृत्ति लाभ के लिए कई बार अधिकारियों का चक्कर काट चूके हैं परंतु इनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है. अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास से गुहार लगायी है. शिवानंदन महतो झारखंड राज्य खाद्य निगम चाईबासा के अधीन चतुर्थ वर्गीय अल्प वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में सरायकेला के एसफसी गोदाम में कार्यरत थे. 30 अप्रैल 2013 को वह सेवानिवृत्त हो गये, परंतु तीन वर्ष बाद भी किसी प्रकार का पेंशन,ग्रैच्यूटी सहित अन्य लाभ नहीं मिल पाया है. तीन वर्ष से किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलने से घर कि माली हालत अत्यंत ही खराब हो गयी है. सेवानिवृत्ति का लाभ देने हेतु श्री महतो ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से फरियाद की है, ताकि परिवार का भरण पोषण हो सके .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola