शिव के भक्तों ने बोला, बम-बम भोले

Published at :06 Aug 2013 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
शिव के भक्तों ने बोला, बम-बम भोले

खरसावां : पावन माह सावन की दूसरी सोमवारी पर खरसावां कुचाई के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. खरसावां के रामगढ़, हरिभंजा, खेजुरदा, फॉरेस्ट कॉलोनी, ब्लॉक कॉलोनी, बाजारसाही, कुम्हारसाह, आमदा, असनतलिया, बरडीह के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने को शिव भक्त पहुंचे तथा पूजा–अर्चना की. सबसे अधिक भीड़ खरसावां के रामगढ़ शिव मंदिर में […]

विज्ञापन

खरसावां : पावन माह सावन की दूसरी सोमवारी पर खरसावां कुचाई के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. खरसावां के रामगढ़, हरिभंजा, खेजुरदा, फॉरेस्ट कॉलोनी, ब्लॉक कॉलोनी, बाजारसाही, कुम्हारसाह, आमदा, असनतलिया, बरडीह के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने को शिव भक्त पहुंचे तथा पूजाअर्चना की.

सबसे अधिक भीड़ खरसावां के रामगढ़ शिव मंदिर में देखी गयी. यहां सुबह से शाम तक पूजा के लिये भक्तों का जमावड़ा लगा रहा. भक्तों ने भगवान शिव के साथसाथ नंदी महाराज के मूर्ति पर भी जलाभिषेक किया.

यहां 24 कांवरियों ने रामतीर्थ के बेलभरणी नदी से जल ला कर भगवान शिव शंकर का अभिषेक किया. रामतीर्थ से रामगढ़ तक 24 कांवरियों ने तीन दिनों में करीब 110 किमी का पैदल सफल कर यहां पहुंचे थे. रीमझिम बारिश के बावजूद भी लोगों के उत्साह में कमी नहीं देखी गयी.

कुचाई के शिव मंदिरों में काफी संख्या में शिव भक्तों ने पहुंच कर पूजाअर्चना की. नवनिर्मित तोडांगडीह शिव मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सोनानदी के तट से कलश यात्रा निकाल मंदिर में जलाभिषेक किया. प्रसाद का भी वितरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola