Seraikela Kharsawan News : टाटा एंड टाटा को हरा बिरसा इलेवन बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : टाटा एंड टाटा को हरा बिरसा इलेवन बना चैंपियन

कुचाई : बयांग में 32 टीमों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

खरसावां. कुचाई प्रखंड की अरूवां पंचायत के बयांग गांव में आदिवासी फुटबॉल क्लब की ओर से 32 टीमों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल मुकाबला बिरसा इलेवन और टाटा एंड टाटा के बीच खेला गया, जिसमें बिरसा इलेवन ने विजेता का खिताब हासिल किया. समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने विजेता बिरसा इलेवन टीम को 30 हजार रुपये तथा उपविजेता टाटा एंड टाटा टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. तीसरे से आठवें स्थान तक रहने वाली टीमों को भी नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.

हार से निराश न हों : सोनाराम

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से भी युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और लगन के साथ खेलें, सफलता अवश्य मिलेगी. खेल में हार-जीत लगी रहती है, इससे निराश होने के बजाय अनुभव लेकर आगे बढ़ना चाहिए. इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम स्थल पर उप प्रमुख सुखदेव सरदार, केपी सेठ सोय, विषकंठ प्रधान, पगारी डांगिल, मानसिंह बांकिरा, गुरुचरण डांगिल, रथु महतो सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे.

ब्लेंडर प्राइड क्लब को हरा मेलगांडी एफसी बना विजेता

खरसावां. खूंटपानी के होरलोर में बानरा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 48 टीमों के बीच तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई. फाइनल मैच मेलगांडी एफसी व ब्लैंडर प्राइड क्लब के बीच खेला गया. इसमें मेलगांडी एफसी की टीम विजेता रही. समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दुर्गाचरण पाड़ेया व विशिष्ट अतिथि में प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डिम्बू तियू शामिल हुए. विजेता टीम को एक लाख रुपए नकद व उपविजेता ब्लैंडर प्राइड क्लब की टीम को 70 हजार रुपए नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे विजय एफसी व चौथे जेएसी जतरागुटू की टीम को 25-25 हजार रुपए नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं महिला वर्ग में विजेता टीमों को भी नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत कांडेयांग, जयसिंह बोदरा, सतीश पुरती, मरकुस लेयांगी, ग्रामीण मुंडा विजय सिंह बानरा, सिंगराय बानरा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola