एनएच पर पसरा रहा सन्नाटा, दुकानें रही बंद

Published at :29 Jul 2013 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच पर पसरा रहा सन्नाटा, दुकानें रही बंद

चांडिल : भाकपा माओवादियों द्वारा आहूत एक दिवसीय बंद का चांडिल अनुमंडल में मिलाजुला असर देखा गया. चांडिल बाजार को छोड़ कर अन्य सभी स्थानों पर स्थित दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद रहीं. एनएच पर यात्री वाहनों को आवागमन बाधित रहा. बंद का सबसे अधिक असर चौका मोड़ पर देखा गया. रविवार को बंदी […]

विज्ञापन

चांडिल : भाकपा माओवादियों द्वारा आहूत एक दिवसीय बंद का चांडिल अनुमंडल में मिलाजुला असर देखा गया. चांडिल बाजार को छोड़ कर अन्य सभी स्थानों पर स्थित दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद रहीं.

एनएच पर यात्री वाहनों को आवागमन बाधित रहा. बंद का सबसे अधिक असर चौका मोड़ पर देखा गया. रविवार को बंदी के कारण चौका मोड़ सुनसान रहा. वाहनों के नहीं चलने के कारण सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा. इस दौरान पुलिस को विशेष चौकसी बरतते देखा गया. एनएच पर पुलिस की गश्ती हो रही थी. सीआरपीएफ के जवानों ने भी एनएच समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर मार्च किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola