एक हजार से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

खरसावां : आदर्श सेवा संघ खरसावां, आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट जमशेदपुर व पूर्णाग उत्कल उन्नयन न्यास मंडल भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में खरसावां के मौदा गांव में रविवार को मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्धाटन पूर्णाग उत्कल उन्नयन न्यास मंडल भुवनेश्वर के अध्यक्ष सीता वल्लभ महापात्र, सचिव परशुराम द्विवेदी, कृष्ण प्रसाद […]
खरसावां : आदर्श सेवा संघ खरसावां, आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट जमशेदपुर व पूर्णाग उत्कल उन्नयन न्यास मंडल भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में खरसावां के मौदा गांव में रविवार को मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
शिविर का उद्धाटन पूर्णाग उत्कल उन्नयन न्यास मंडल भुवनेश्वर के अध्यक्ष सीता वल्लभ महापात्र, सचिव परशुराम द्विवेदी, कृष्ण प्रसाद नंदा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, सर्व भारतीय उड़िया समाज के सचिव सुभाष बेहरा, प्रभु कल्याण महापात्र, मुखिया संध्या बेला बिरुआ, समाजसेवी सुमंत चंद्र मोहंती ने दीप प्रज्वलित कर किया.
मौके पर एक हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा उपलब्ध करायी गयी. शिविर में दंत रोग, नेत्र रोग के अलावा सामान्य रोगों का भी इलाज किया गया. मरीजों की जांच ओड़िशा के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ लक्ष्मीकांत मोहंती, डॉ कालीचरण सामंत, डॉ अनुराग मल्लिक, डॉ बसंत कुमार षाड़ंगी, डॉ विजय राम सेनापति, डॉ आरकेएल दास ने की.
शिविर को सफल बनाने में सुमंत मोहंती, शुसांत षाड़ंगी, विवेकानंद प्रधान, विशेश्वर प्रधान, विजय महतो, विनोद शरण, सरोज प्रधान, कृष्णचंद्र दाश, बसंत कुमार स्वांयी, कालीचरण सामंत, ज्ञान कुमार आचार्य, जितेंद्र कुमार, माधव सतपथि सराहनीय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




